पोस्ट ऑफिस से जल्द ही
आपको पर्सनल या होम लोन भी मिल सकेगा। लोन देने के अलावा पोस्ट ऑफिस अपने
ग्राहकों को हर तरह की बैंक सुविधाएं देने की तैयारी भी कर रहा है। इसके
लिए भारतीय डाक विभाग बैंक लाइसेंस लेने जा रहा है।
भारतीय
डाक विभाग बैंक खोलने जा रहा है जिसका नाम होगा पोस्ट बैंक। बैंक खुलने के
साथ ग्राहकों को लोन, क्रेडिट कार्ड जैसी सभी सुविधाएं भारतीय डाक विभाग
के जरिए मिलेंगी। विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है और अर्न्स्ट एंड यंग
को कंसल्टेंट नियुक्त किया गया है। अर्न्स्ट एंड यंग 15 जून तक अपनी
रिपोर्ट पेश कर देगा।
बैंकिंग लाइसेंस के लिए अक्तूबर तक विभाग की तैयारी पूरी हो
जाएगी। इस साल के अंत तक ये प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा जाएगा। और उसके बाद
विभाग बैंकिंग लाइसेंस के लिए अर्जी देगा।
पोस्ट
बैंक चलाने के लिए एक अलग कंपनी बनाई जाएगी। बैंक खोलने के लिए सबसे पहले
सभी पोस्ट ऑफिस को कंप्यूटराइज्ड किया जाएगा और सेंट्रल सर्वर से जोड़ा
जाएगा। जुलाई 2014 तक सारे पोस्ट ऑफिस ग्राहकों को एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग,
मोबाइल बैंकिंग और एसएमएस एलर्ट जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।
इसके
अलावा कोर बैंकिंग के साथ स्पीड पोस्ट और पार्सल ट्रैकिंग सिस्टम भी लगाया
जा रहा है। पहले चरण में दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत
7 राज्यों में पोस्ट ऑफिस ये सुविधाएं देंगे।
source:-ibn7