शनिवार, 20 जुलाई 2013

वेटिंग टिकट लेकर ट्रेन में सफर करने पर रोक लागू

यदि आप वेटिंग टिकट लेकर ट्रेन में सफर कर रहे हैं तो आपको किसी भी स्टेशन पर उतारा जा सकता है। इतना ही नहीं आप से जुर्माना भी वसूला जा सकता है।
 
रेल मंत्रालय के इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। पुराने नियम के मुताबिक रेलवे रिजर्वेशन काउंटर से टिकट लेने वाले यात्री वेटिंग टिकट पर सफर कर सकते थे, लेकिन अब इस नियम में बदलाव किया गया है।
 
अब किसी भी तरह की वेटिंग टिकट को ट्रेन में मान्यता नहीं मिलेगी। गौरतलब है कि इससे पहले इस तरह का नियम केवल ई-टिकट के वेटिंग टिकट पर ही लागू था।

बुधवार, 17 जुलाई 2013

पुलिस भर्ती के फॉर्म इलाहबाद के डाकघर में उपलब्ध

उत्तर प्रदेश में पुलिस  भर्ती के फॉर्म आज दिनांक 18/7/13 से मिलना  शुरू हो गया है. इलाहबाद प्रधान डाकघर में जाकर आप फॉर्म प्राप्त कर सकते है. विशेष जानकारी के लिये लिंक पर क्लिक करिये.यहाँ पर क्लिक करिये   

डाक सहायक परीक्षा २०१३ का परिणाम

भारतीय डाक विभाग के डाक सहायक परीक्षा २०१३ के परीक्षा के प्रथम चरण का परिणाम आ गया है.जिसे भारतीय डाक विभाग के वेबसाइट पर देखा जा सकता है.
क्लिक करिये