रामेश्वर लता
संस्कृत महाविद्यालय दरभंगा के प्रधानाचार्य डॉ दिनेश्वर यादव को नई दिल्ली की
संस्था इन्टरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडुकेशन एंड मेनज़मेंट द्वारा “BEST EDUCATIONIST AWARD 2014” द्वारा 3 अप्रैल 2014 को नई दिल्ली में सम्मानित किया गया।
डॉ दिनेश्वर यादव मूल रूप से समस्तीपुर के रहने वाले है।
दिल्ली की संस्था
इन्टरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडुकेशन एंड मेनज़मेंट द्वारा 3 अप्रैल 2014 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर
एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश भर से शिक्षा के क्षेत्र मे बेहतर
कार्य और योगदान देने वाले को “BEST
EDUCATIONIST AWARD 2014” से सम्मानित किया
गया ।यह संस्था प्रत्येक वर्ष देश भर से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान
देने वाले को सम्मानित करती है। इसकी संस्था की पहचान देश ही नहीं
विदेश स्तर पर है।
इस अवसर पर श्री
जोगिंदर सिंह पूर्व सीबीआई निदेशक,डॉ जी वी जी
कृष्णमूर्ति पूर्व इलैक्शन कमिश्नर, डॉ भीष्म नारायण
सिंह पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री, और पूर्व राज्यपाल श्री ओ पी वर्मा, पूर्व माननीय
न्यायाधीश एवं देश के कई महान शिक्षाविद उपस्थित
थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें